Haryana Weather Update: आज हरियाणा के 8 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
91
Haryana Weather Update: आज हरियाणा के 8 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update: आज हरियाणा के 8 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम रहेगा परिवर्तनशील
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, नूंह, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ शामिल है। इनमें हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग कार कहना है कि अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में 3 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।

3 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इससे पहले 2 अक्टूबर को भी हरियाणा के 6 से 8 जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश के बाद हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है।

रात का तापमान बढ़ा

आईएमडी के अनुसार, हरियाणा में रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। वहीं मंगलवार को हरियाणा में अचानक मौसम बदला था और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

मंगलवार को 7 जिलों में हुई बारिश

वहीं मंगलवार को रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर के बहादुरगढ़ में तेज बारिश हुई तो चरखी दादरी और भिवानी में बूंदाबादी हुई है। बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में तेज बारिश के कारण पेड़ टूटकर गिर गया। इस कारण रास्ता ब्लॉक हो गया। शाम को सिरसा के डबवाली में बवंडर आया। दारेवाला गांव में 2 टिन की छतें और एक तूड़े का छप्पर उड़ गया। एक दीवार गिर गई, जबकि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। शेड के नीचे आने से एक भैंस भी दब गई। बता दें कि हरियाणा में  इस पूरे सीजन में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।