Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
81
Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

पलवल और नूंह में ही ज्यादा की संभावना, बाकी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान
Chandigarh News, (आज समाज), चडीगढ़: हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जिन 15 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

मौसम विभाग ने पलवल और नूंह में ही ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि बाकी बचे 13 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

कैथल में हुई सबसे कम बारिश

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 627.3 एमएम दर्ज की गई है,जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 151 एमएम और जींद में 155.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अब तक चार जिलों यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़ में ही 400 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जिसे सामान्य बारिश कहा जा सकता है। सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, करनाल, कैथल, जींद, फरीदाबाद और अंबाला में सामान्य से कम बारिश हुई है।

10 अगस्त से बदलेगा मौसम

इसके अलावा आईएमडी के पूवार्नुमान की मानें तो 10 अगस्त के बाद से फिर से मौसम करवट लेगा, इस दौरान एकबार फिर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।