Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू हुई बारिश, पुन्हाना में गिरे ओले

0
184
Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू हुई बारिश, पुन्हाना में गिरे ओले
Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू हुई बारिश, पुन्हाना में गिरे ओले

गत दिवस हुई बारिश से तापमान में आई 9.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में बारिश शुरू हो चुकी है। फरीदाबाद और पलवल में बूंदाबांदी शुरू हो रही है। गुरुग्राम, चरखी दादरी, नारनौल और झज्जर में बादल छाए हुए हैं। भिवानी में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओले गिरते रहे। हालांकि अभी यहां बारिश जारी है। वहीं हिसार, जींद, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद और कैथल में मौसम साफ है। कुरुक्षेत्र में देर रात बारिश हुई थी।

अभी मौसम साफ है और धूप खिली है। मौसम विभाग का कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 मई तक गर्मी का प्रकोप कम रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 3 मई को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है। जिसमें से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में 25-50 प्रतिशत बरसात की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। इसके अलावा 4 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह सिलसिला 5 मई तक जारी रहेगा। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। जिस कारण कई जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है। खासकर पेड़ व बिजली के पोल टूट गए।

सामान्य से 8.9 डिग्री नीचे पहुंच गया प्रदेश का अधिकतम तापमान

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को बारिश के कारण 9.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है, जबकि प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

हिसार के तापमान में आई सबसे ज्यादा गिरावट

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हिसार के तापमान में 10.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक