Putin Lands In Delhi : दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, शुक्रवार को 23वां भारत-रूस सालाना समिट

0
48
Putin Lands In Delhi : दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, शुक्रवार को 23वां भारत-रूस सालाना समिट
Putin Lands In Delhi : दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, शुक्रवार को 23वां भारत-रूस सालाना समिट

Putin Lands In Delhi, (आज समाज), नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय महत्वपूर्ण भारत यात्रा को लेकर राजधानी दिल्ली पहुंच चुके है। गुरुवार शाम 6:58 पुतिन के विमान ने पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का भव्य स्वागत किया। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को दर्शाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर अपने ‘खास दोस्त’ पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा

सूत्रों के मुताबिक पुतिन का दो दिन का भारत दौरा काफी अहम व व्यस्त रहने वाला है। अभी 8 बजे मोदी-पुतिन के साथ डिनर करेंगे। शक्रवार सुबह बजे राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 10 बजे पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस समिट में शामिल होंगे।

7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर भोज में शामिल होंगे

शाम 4 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में इंडिया-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और 5 बजे पुतिन भारत मंडपम में बिज़नेस लीडर्स से मलाकात करेंगे। शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर रूसी राष्ट्र्पति पुतिन, राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वह पुतिन वापस मॉस्को रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Russian President Vladimir Putin पहुंचे राजधानी दिल्ली, ‘खास दोस्त’ पुतिन का स्वागत करने पहुंचे पीएम मोदी