Punjab Breaking News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाएगी पंजाब सरकार

0
56
Punjab Breaking News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाएगी पंजाब सरकार
Punjab Breaking News : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाएगी पंजाब सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की मिशन चढ़दी कला की शुरुआत, विश्व भर में बसते पंजाबियों को फंड में अधिक से अधिक योगदान डालने का आह्वान

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में इस बार बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार अपने स्तर पर राहत कार्य चला रही है वहीं केंद्र सरकार से पर्याप्त फंड मुहैया कराने की मांग की जा रही है। वहीं अब प्रदेश सरकार ने अपना रुख विदेशों में बसे पंजाबियों की तरफ करते हुए उनसे इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश के लोगों का साथ देने का आह्वान किया है।

इसलिए की मिशन चढ़दी कला की शुरुआत

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के प्रयासों को तेज करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ह्यमिशन चढ़दी कलाह्ण की शुरूआत की है। इस मिशन के तहत पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को पुन: अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए की जा रही कोशिशों हेतु फंड जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते समय में प्रदेश ने एक ऐसे कठिन दौर से गुजरा है जिसे हमारी पीढ़ियां कभी भूल नहीं सकेंगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने सिर्फ पानी का कहर नहीं ढाया, बल्कि लाखों सपने भी इसके पानी में बह गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 2300 गांव डूब गए हैं, 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, पांच लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, 56 कीमती जानें चली गईं और 7 लाख लोग बेघर हो गए।

बाढ़ से प्रदेश में हुई व्यापक तबाही

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 3200 स्कूल बर्बाद हो गए, 19 कॉलेज मलबे में बदल गए, 1400 क्लीनिक व अस्पताल खंडहर बन गए हैं, 8500 किलोमीटर सड़कें बदतर स्थिति में पहुंच गई हैं और 2500 पुल ढह गए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 13,800 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि नुकसान इससे कहीं अधिक हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान भी युवा अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचा रहे थे। उन्होंने बताया कि कैसे गुरुद्वारे, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थान मदद के लिए अपने दरवाजे खोल रहे थे और लंगर चला रहे थे, कैसे पूरा पंजाब माला के मनकों की तरह एकजुट होकर परिवार की तरह खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि यही हमारी सबसे बड़ी ताकत और विशेषता है।

आज पंजाब को हर पंजाबी के सहयोग की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर पंजाबी, भारत के हर नागरिक, हमारे उद्योगपतियों, कलाकारों, चैरिटेबल ट्रस्टों और दुनिया भर में रहने वाले अपने पंजाबी भाइयों-बहनों से दिल से अपील करते हैं कि आज पंजाब को आपकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आइए, एकजुट होकर इस कठिन घड़ी में पंजाब का हाथ थामें और खुले दिल से मदद करें।

ये भी पढ़ें : Patiala Crime News : जेल में हुए हमले में घायल पूर्व इंस्पेक्टर सूबा सिंह की मौत