Punjab News Udpate : स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब बना देश का अग्रणी राज्य : अरोड़ा

0
123
Punjab News Udpate : स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब बना देश का अग्रणी राज्य : अरोड़ा
Punjab News Udpate : स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब बना देश का अग्रणी राज्य : अरोड़ा

लोंगोवाल को मिला 11 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक अस्पताल

Punjab News Udpate (आज समाज), चंडीगढ़/ संगरूर (लोगोंवाल) : हेल्थ सेक्टर में पंजाब आज देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ आज केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। आने वाले समय में और भी स्वास्थ्य केंद्रों, मोबाइल हेल्थ यूनिट्स और टेलीमेडिसिन सेवाओं की शुरूआत की जाएगी, ताकि पंजाब के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो सके।

यह शब्द कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 11 करोड़ की लागत से बनने वाले 30-बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की आधारशिला रखने के दौरान कहे। यह स्वास्थ्य केंद्र इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स के अनुरूप होगा और ब्लॉक स्तर पर लगभग 1.92 लाख की आबादी को लाभ पहुंचाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखने से पहले अमन अरोड़ा का लोगोंवाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इलाके की एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण पंचायतों के सरपंचों-पंचों और नगर काउंसिल के पदाधिकारियों ने अमन अरोड़ा को स्मृत्ति चिन्ह भी अर्पित किए।

सबके लिए समान और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सबके लिए समान और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के विजन को साकार करने के लिए गांव और कस्बों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इससे न केवल समय पर इलाज संभव होगा, बल्कि ग्रामीण जनता की आर्थिक और मानसिक परेशानी भी कम होगी।

सभी तरह की ओपीडी सुविधा मिलेगी

अमन अरोड़ा ने कहा कि इससे पहले जब वह लोगोंवाल आए थे, तब स्थानीय लोगों ने इसी अस्पताल की दीवार के लिए ग्रांट की मांग की थी। लोगों की मांग पर सरकार ने 38 लाख रुपए रिलीज किए, लेकिन उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि लोगोंवाल में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला नया अस्पताल बनाना है। अमन अरोड़ा ने कहा कि आज वो संकल्प पूरा होने जा रहा है। अमन अरोड़ा ने कहा कि जल्दी ही लोगोंवाल के अन्दर स्ट्रीट लाइटों का जाल बिछाया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर रात के समय लोगोंवाल में रोज दिपावली जैसा नजारा होगा।

ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम हमला सरकार की नफरत भरी नीतियों का परिणाम : मदनी