PSEB Board Results 2025 : अगर अपने भी बोर्ड की परीक्षा पंजाब बोर्ड(PSEB ) से दी है और इंतज़ार में बैठे हो अपने परिणाम के तो आपको बता दे की पंजाब बोर्डजल्द ही अपना परिणाम घोषित कर सकता। पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही चेक किए जा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा, जहां वे अपने नंबर चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकते हो आप अपना परिणाम
- छात्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक करना होगा।
- सबसे पहले आपको पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के ऊपर ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ‘परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपको ‘मैट्रिक परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘परिणाम खोजें’ पर क्लिक करें।
- यहां से आप विषयवार नंबर देख सकते हैं।
पिछले साल का परीक्षा परिणाम
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भी पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा था। परीक्षा 2024 में निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 98.01%, सरकारी स्कूलों का 97.32% और सहायता प्राप्त स्कूलों का 93.71% रहा था। परीक्षा में कुल 2,81,098 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से 2,73,348 बच्चे परीक्षा में पास हुए थे।