Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से होगी प्री मानसून की एंट्री, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
201
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से होगी प्री मानसून की एंट्री, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से होगी प्री मानसून की एंट्री, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

अगले 4 से 5 दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज रात से प्री मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसके कारण आगामी 4 से 5 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 29 जून के आसपास मानसून की एंट्री होगी।

25 जून तक बारिश के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि प्रदेश में आमतौर पर 25 जून तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसके कारण हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।

आज रात से बदलेगा मौसम

आज रात से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। 21 जून और 22 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 23 जून से 25 जून के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।