मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 3 दिन तक तेज बारिश की चेतावनी की जारी
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में आज 13 जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। केवल 13 जिलों बंूदाबांदी होने की सभावना जताई गई है। जिन जिलों में बंूदाबांदी हो सकती है। उनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 31 अगस्त से मौसम बदलेगा। 31 अगस्त से 3 दिन तक तेज बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। अगर बात अब तक हुई बारिश की करें तो प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसात हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे अधिक और सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।
कल महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरूक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से 29 अगस्त को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरूक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है।
30 को अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का अलर्ट
अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में तेज बारिश का अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तेज बारिश की संभावना है।
31 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल और जींद में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।