Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल

0
155
Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल
Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल

राजधानी में मानसून पहुंचने के बाद भी नहीं हो रही अच्छी बारिश

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : वर्तमान में मानूसन पूरे देश को कवर कर चुका है। कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है लेकिन राजधानी दिल्ली में इसके उलट चल रहा है। यहां मानूसन की एंट्री तो हो चुकी है लेकिन अभी तक लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। लेकिन यह राहत नहीं दिला रहा। इससे गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है और दिल्ली के लोग गर्मी और पसीने से जूझ रहे हैं।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का यह मानना

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में मानसून कमजोर रहा है और जुलाई के शुरुआती दिनों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी और उमस बरकरार है। दिल्ली में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच एक मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बुधवार को तेज धूप ने छुड़ाए पसीने

बुधवार सुबह से ही सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय में तेज धूप निकली। हालांकि, दिल्ली के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 61 फीसदी

कल से कृत्रिम बारिश का ट्रायल होगा शुरू

राजधानी दिल्ली में मानसून के पहुंचने के बावजूद दिल्ली सरकार कल से कृत्रिम बारिश का ट्रायल शुरू करेगी जो कि 10 जुलाई तक जारी रहेगा। वातावरण जानकारों का मानना है कि यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो भविष्य में दिल्ली में वायु प्रदूषण से राहत के लिए एक वैकल्पिक उपाय मिल जाएगा। जोकि दिल्लीवासियों के लिए बहुत ज्यादा राहत देने वाला होगा।