आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शनिवार को नारी कल्याण समिति की सदस्याओं ने सनौली रोड स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इस दौरान सामने आया कि वरिष्ठ जनों की अनेक समस्याएं हैं। इनमें से एक ने कहा कि वह स्वयं को अकेला और उपेक्षित अनुभव करते थे। नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर ने जब दूसरे सदस्य से पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी अस्वस्थता, शारीरिक अक्षमता और धन का अभाव दोनों ही उन्हें पीड़ित करते थे।
ऐसे ही किसी की भावनात्मक समस्या थी। उनको घर में उचित सम्मान नहीं मिलता था। परिवार में और परिवार के बाहर उन्हें बेकार का आदमी समझकर सम्मान नहीं दिया जाता था।
सब ने मिलकर सत्संग किया
पूर्व प्रधान सुमन सिंगला ने कहा कि इन को परिवार के बच्चों के साथ वार्तालाप करने तथा खेलने भी नहीं दिया जाता था। ऐसे ही हर किसी की कोई न कोई कहानी बन गई थी। पूर्व सचिव राज नन्दा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के सम्मानीय अंग हैं। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक हैं। अतः हर स्थान पर उन्हें उचित आदर दिया जाना चाहिए। कंचन सागर ने इन वरिष्ठ सदस्यों को डा.नीरू मल्होत्रा की ओर से भेजे गए स्वेटर्स और मौजे बांटे। साथ ही सब ने मिलकर सत्संग किया। फिर सब को मिठाई खिलाकर उन के साथ एक अनमोल समय बिताया।
इस अवसर पर डा.नीरू मल्होत्रा, वीणा भाटिया, सुमन सिंगला और राज नन्दा के साथ अशोक ने सहयोग दिया।
ये भी पढ़ें : Jammu Division News : जम्मू के राजौरी में गोलीबारी में दो युवकों की मौत, तनाव
Connect With Us: Twitter Facebook