Golden Boy Neeraj Chopra बने विश्व के नंबर वन जैवलिन थ्रोवर

0
227
Panipat News/Golden Boy Neeraj Chopra
Panipat News/Golden Boy Neeraj Chopra
Aaj Samaj (आज समाज),Golden Boy Neeraj Chopra,पानीपत :  भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। वह जैवलिन थ्रो की ताजा जारी रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब कोई भारतीय जैवलीन थ्रोवर में विश्व का नंबर वन खिलाड़ी बना है।

ताजा जारी रैंकिंग में पहले स्थान पर

टोक्यो 2022 ओलंपिंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ताजा जारी रैंकिंग में 1455 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं ग्रेनाडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 1433 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं। वहीं चेक गणराज्य के जैकब वेडलेक 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मेहनत और लगन का नतीजा

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त 2022 में जारी रैंकिंग के मुताबिक, नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर थे। वो चोट की वजह से कॉमनवेल्थ गेम्स समेत कई टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन जैसे ही ठीक होकर वो वापस लौटे उन्होंने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल हासिल कर दुनिया को बता दिया कि वह वाकई में चैंपियन है। जो उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है।

फिर बढ़ाया देश का मान 

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2018, टोक्यो ओलंपिक्स 2020, कॉमनवेल्थ गेम्स और डायमंड लीग जैसे कई बड़े टूर्नामेंट में पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। अब वो एक बार फिर वर्ल्ड जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स की जारी ताजा रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करते हुए देश का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें : G20 Meeting का आज दूसरा दिन, पहले दिन विदेशी मेहमानों ने किया डल झील का भ्रमण, ‘शिकारा’ की सवारी का लुत्फ उठाया

यह भी पढ़ें : RBI Governor Shaktikanta Das: देश के सभी बैंकों में आज से बदल सकेंगे 2000 रुपए के नोट

Connect With Us: Twitter Facebook