Pakistan again violates ceasefire, an Indian soldier martyred, army giving a befitting reply: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय एक जवान शहीद, सेना दे रही करारा जवाब

0
338

जम्मू। एक तरफ पाकिस्तान के सबसे बड़े खैरख्वाह चीन के राष्टÑपति शी जिनपिंग भारत के अनऔपचारिक दौरे पर हैं। वहीं दूसरी ओर चीन का चहेता पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों पर उतारू है। पाकिस्तानी ने शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया और पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की। पाकिस्तानी गोलाबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया। इस जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हालांकि भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में सुबह 5:50 बजे से 7:30 बजे तक गोलाबारी की। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान जवान सुभाष थापा (25) ने दम तोड़ दिया। वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले की सिलीगुड़ी तहसील के रहने वाले थे। भारतीय सेना में वह बीते आठ साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके पहले भी पाकिस्तान की ओर से एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ के दिगवार, करमाड़ा और राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।