Sharad Purnima Shiv Puja: शरद पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें

0
125
Sharad Purnima Shiv Puja: शरद पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें
Sharad Purnima Shiv Puja: शरद पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें

जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
Sharad Purnima Shiv Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हर महीने की आखिरी तारीख को पूर्णिमा मनाई जाती है। आश्विन मास की पूर्णिमा बेहद खास होती है, जिसे शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं शरद पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है।

इस दिन विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

  • केसर अर्पित करें: अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शरद पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद केसर अर्पित करें। महादेव के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही शिव जी की कृपा से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं।
  • गन्ने के रस से अभिषेक करें: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
  • बेलपत्र जरूर अर्पित करें: जीवन में सुख-शांति पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें और प्रभु के नाम का ध्यान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • दूध, दही और शहद से अभिषेक करना शुभ: सभी कामों में सफलता पाने के लिए शिवलिंग का दूध, दही और शहद से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। अभिषेक करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों से अभिषेक करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं और कामों में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें : शरद पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें खीर रखने का सही समय