Nuh News : वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ को मातृ शोक

0
137
वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ की माता के निधन पर पत्रकार शोक व्यक्त करते हुए

(Nuh News) नूंह। वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संगठन से जुड़े राम सिंह बराड़ की माता जी का असामयिक निधन हो गया। माता जी की निधन पर जिला के पत्रकारों, छायाकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। उनकी माने तो माता का साया उठ जाना पीड़ा दायक है।

जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर जिला नूह(मेवात) प्रेस क्लब (पंजीकृत) के प्रधान सुरेंद्र दुआ ने एक संदेश में कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ की माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते है, ईश्वर उनकी माता को श्री चरणों में जगह दें और पीडि़त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पत्रकार समाज उनकी पीड़ा में उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें : Nuh News : महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूम धाम से मनाई