North India Weather Update: मानसून का कहर, पंजाब से दिल्ली तक पानी-पानी

0
20
North India Weather Update: मानसून का कहर जारी, पंजाब से लेकर दिल्ली तक पानी-पानी
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक-एक मंजिल तक पानी में डूबे घर।
  • भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ से पहाड़ों से मैदानों तक दुश्वारियां बरकरार
  • दिल्ली में 12 हजार लोग सुरक्षित जगह गए, पंजाब के 23 जिले जलमग्न

North India Monsoon Havoc Live pdaate, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India Weather) के पहाड़ी राज्यों से लेकर पंजाब (Punjab) , हरियाणा (Haryana) व दिल्ली समेत अधिकतर मैदानी इलाकों तक बारिश व बाढ़ का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों में अब भी बादल फटने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में इस सप्ताहांत तक बारिश की दुश्वारियों से राहत के आसार नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पुराने रेलवे पुल पर बुधवार सुबह यमुना का जलस्तर 207 मीटर तक पहुंच गया था। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कुछ जगह एक-एक मंजिल तक मकान पानी में डूब गए हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी था।

7 सितंबर तक कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान

आईएमडी ने सात सितंबर तक कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttrakhand) व जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में तेज बारिश व भूस्खलन और उफनाते नदी नालों व हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पानी भरने के चलते एहतियातन स्कूल व कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली : यमुना से सटे निचले इलाकों में घरों में घुसा पानी 

दिल्ली में कश्मीरी बस अड्डे के पास यमुना से सटे सभी निचले इलाके जैसे तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, ओल्ड उस्मानपुर आदि में घरों में पानी घुस गया है। इन जगहों से 12 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। पंजाब में बाढ़ से दुश्वारियां जारी हैं। राज्य के 23 जिले जलमग्न हो गए हैं और अब तक बर्षाजनित हादसों में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ लोग लापता भी बताए गए हैं।

हरियाणा : अंबाला में कई घरों में 2-4 फीट पानी

हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से कई घंटों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसी कारण हरियाणा से दिल्ली व यूपी के मथुरा तक यमुना नदी के किनारे जलमग्न हो गए हैं। हरियाणा के अंबाला में कई घरों में 2-4 फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं राज्य के पंचकूला, हिसार, झज्जर, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के कई हिस्सों में 3-5 फीट तक पानी है। यहां के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं।

हिमाचल : 7 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, 1300 सड़कें अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ व भूस्खलन को देखते हुए एहतियातन 7 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। वहीं 1300 से अधिक सड़कें बंद हैं। बीते 24 घंटों में भूस्खलन व मकान ढहने से 11 लोगों की जान चली गई है। असज सुबह कुल्लू में भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। पिछले कल शाम म को मंडी के सुंदरनगर में दो घरों पर भूस्खलन हुआ था। बुधवार को मलबे से 4 शव निकाले गएं।
आगरा : ताजमहल की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी

यूपी : मथुरा व आगरा में भी यमुना ने बढ़ाई आफत

यमुना में बढ़े जलस्तर ने आगरा तक आफत बढ़ाई है। बताया जा रहा है कि शहर के 7 से ज्यादा श्मशान घाट व अन्य घाट जलमग्न हो गए हैं। मथुरा में भी हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में हजारों फार्महाउस में भी पानी भर गया है। बरेली में अलग-अलग जगह 6 मकान ढह गए। वहीं जिले के तहत आनी वाली आंवला तहसील के गांवों में 120 मकानों में दरारें आ गई हैं।

यह भी पढ़े : Punjab Heavy Floods : पंजाब के लिए उठ रहे सहायता के हाथ