Naraingarh News | नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में 2 अक्तूबर 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मलकीत सिंह निवासी काला आम्ब डाकघर हमीदपुर थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार हिरासत में भेज दिया।
शिकायतकर्ता जसबीर सिंह निवासी शिवालिक कॉलोनी काला आम्ब थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला ने 8 सितम्बर शिकायत दर्ज करवाई थी कि 8 सितम्बर को अज्ञात आरोपी ने शिवालिक कॉलोनी काला आम्ब में स्थित उसके घर से नकद राशि चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को बिना नम्बर की मोटरसाईकिल व नकद राशि सहित गिरफ्तार किया।
Ambala News : कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया