More cold than Shimla in Delhi, below zero in Rajasthan: दिल्ली में शिमला से ज्याद ठंड, राजस्थान में शून्य से भी नीचे

0
301

नई दिल्ली। सर्दी अपने पूरे शबाब पर है। जबरदस्त ठंड ने लोगों के कामकाज को रोक दिया है। ठंड की ठिठुरन ने जमा देने वाली ठंड कर दी है। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भयंकर ठंड में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार की सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर पारा गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियर पर आ पहुंचा। सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4, पालम में 3.1 और आया नगर में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही, विजिबलिटी महज 150 मीटर तक रह गई। वहीं राजस्थान में पांच शहरों में तो पारा शून्य से भी नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार रात फतेहपुर में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे, जोबनर में शून्य से दो डिग्री नीचे, आबू में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, सीकर में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे और चुरू में शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। अन्य शहर जहां पांच डिग्री से कम तापमान दर्ज हुआ उन शहरों में पिलानी (0.4), राजसमंद (1.4), गंगानगर (1.4), अलवर (2.0), उदयपुर (3.2), जयपुर (4.0), अजमेर (4.0) और रामगंजमंडी (4.0) रहे। चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जयपुर पिछले पांच सालों में दिसंबर में सबसे ठंडा रहा, जबकि जोधपुर में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि 35 सालों में सबसे कम रहा। शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है। शुक्रवार को दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। आयानगर में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।