MLA Pramod Vij : नगर निगम सदन की कार्रवाई मीडिया को दिखाने के लिए विधायक विज ने नगर निगम आयुक्त और मेयर को लिखा पत्र

0
511
MLA Pramod Vij :
MLA Pramod Vij :
Aaj Samaj (आज समाज),MLA Pramod Vij, पानीपत : पानीपत नगर निगम सदन की बैठक में मीडिया की एंट्री पर किन्ही कारणों से पाबंदी लगा दी गई थी। इस मुद्दे पर विधायक प्रमोद विज ने संज्ञान लेते हुए पानीपत नगर निगम के कमिश्नर राहुल नरवाल व मेयर अवनीत कौर को पत्र लिख कर सुझाव दिया है कि देश के अन्य दो बड़े सदनों की तरह पानीपत नगर निगम में भी मीडिया के लिए मीडिया गैलरी बनाई जाए और नगर निगम के द्वारा लाइव दिखाने का लिंक मीडिया को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाए  जिससे शहर की जनता निगम की कार्रवाई लाइव देख सके। विधायक विज ने बातचीत में कहा कि सरकार क्या करती है यह जानना जनता का अधिकार है। मीडिया के माध्यम से विधानसभा एवं लोकसभा की भी कार्यवाही जनता लाइव देखती है तो शहर की छोटी सरकार सदन की बैठक में जनहित के क्या फैसले लेती है यह जानना जनता का अधिकार है। मैंने निगम आयुक्त और मेयर से इस हेतु पत्राचार किया है। उम्मीद है जल्द ही इनके द्वारा मीडिया को अन्दर सदन में नगर निगम की कार्यवाही देखने हेतु उचित स्थान एवं साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : AAP Youth State President Dr. Manish Yadav : आप के बिजली आंदोलन को लेकर हुई महेंद्रगढ़ विधानसभा की एक बैठक

यह भी पढ़ें : Shri Jain Shvetambara Mahasabha :पद्मावती माता उपसर्गों का निवारण करती है : साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री

Connect With Us: Twitter Facebook