Haryana Congress: 24 अगस्त को दिल्ली में होगी हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक

0
108
24 अगस्त को दिल्ली में होगी हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक
24 अगस्त को दिल्ली में होगी हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक

हरियाणा से किसी बड़े नेता को नहीं बुलाया गया दिल्ली, इंडिया कांग्रेस कमेटी की टीम लेगी फीडबैक
Haryana Congress (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में 11 साल बाद संगठन खड़ा करने के बाद हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की पहली बैठक दिल्ली में 24 अगस्त को होगी। बैठक में इंडिया कांग्रेस कमेटी की टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे। जोकि नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से हरियाणा को लेकर चर्चा करेंगे। सबसे अहम बात यह है कि इस बैठक में हरियाणा से किसी भी बड़े नेता को न्योता नहीं दिया गया है।

केवल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व इंडिया कांग्रेस कमेटी की टीम के सदस्य इस बैठक में मौजूद रहेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी बैठक में शामिल नहीं होंगे और न ही किसी विधायक और सांसद को बैठक में शामिल होने का न्योता दिया गया है। बैठक में हरियाणा में संगठन को लेकर चर्चा होगी।

चंडीगढ़ में रहेंगे पूर्व सीएम हुड्डा और पार्टी विधायक

आपको बता दें कि 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इसलिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 22 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के लिए चंडीगढ़ में रहेंगे। उनके साथ पार्टी के सभी विधायक भी चंडीगढ़ में रहेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो सेशन से कांग्रेस पार्टी सभी विधायकों के साथ एक मीटिंग कर सत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी।

जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में हुड्डा गुट का रहा दबदबा

दिल्ली में बैठक बुलाने का मकसद आपसी गुटबाजी को भी समाप्त करना है। कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि पार्टी की नीतियां सर्वोपरि है। पार्टी की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना है। आपको बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने गत मंगलवार को हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान किया था।

पार्टी की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नामों का ऐलान किया गया है। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व उट भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट का दबदबा साफ दिख रहा है। हालांकि, सैलजा खेमे के भी कई नेताओं को जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिली है।

राहुल गांधी भी कर चुके हरियाणा का दौरा

कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने 4 जून 2025 को हरियाणा का दौरा किया था। वह चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गए और कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए एआईसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षकों से मिले।

राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन बनाने का टास्क दिया। केसी वेणुगोपाल और बीके हरिप्रसाद ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर एक-एक पैनल पर चर्चा की और छंटनी के बाद फाइनल पैनल बनाए गए थे। इसके बाद ही पिछले सप्ताह 12 अगस्त को देर शाम लिस्ट जारी की गई।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra : बिहार की धरा से राहुल गांधी की हुंकार