Haryana Bol Bam Kavad Seva Sangh : हरियाणा बोल बम कावड़ सेवा संघ द्वारा धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व 

0
369
Haryana Bol Bam Kavad Seva Sangh
Aaj Samaj (आज समाज),Haryana Bol Bam Kavad Seva Sangh, पानीपत : हरियाणा बोल बम कावड़ सेवा संघ द्वारा सनौली रोड शिव चौक नई सब्जी मंडी में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत ज्योतिषाचार्य ब्राह्मण परिवार के प्रधान पंडित देवनारायण उपाध्याय द्वारा मंत्र उच्चारण कर हवन पूजन संपन्न करवाया गया। शिव चौक मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम उपाध्याय द्वारा मंदिर में रुद्राभिषेक करवाया। पंडित ने बताया शिव चौक पानीपत शहर का केंद्र बिंदु माना जाता है। पानीपत शहर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि कई राज्यों को जोड़ने वाला गंगा जमुना सनौली रोड शिव चौक से हरिद्वार आने जाने वाले शिव भक्त यही से होकर गुजरते है। सावन के महीने में शिव चौक मंदिर में 24 घंटे 10 दिनों तक देसी घी से कांवड़ियों के लिए भंडारा लगया जाता है। शिव चौक मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों फूलों से सजाया जाता है। खीर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके मंदिर प्रधान मनोज जिंदल, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मित्तल, कैशियर विनोद सैनी, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रवक्ता सुभाष गर्ग, सेवक विशाल मलिक, रक्तवीर, संजय ठाकुर, अनिल गर्ग अभिनव,  हरेकृष्णा, मोनू मित्तल, सोनू विज, अशोक प्रणाली, दीपक पान आदि मौजूद रहे।