Mahanavami: महानवमी आज, जानें कैसे करें मां दुर्गा की पूजा

0
69
Mahanavami: महानवमी आज, जानें कैसे करें मां दुर्गा की पूजा
Mahanavami: महानवमी आज, जानें कैसे करें मां दुर्गा की पूजा

आज के दिन की जाती है मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा
Mahanavami, (आज समाज), नई दिल्ली: आज नवरात्र की नवमी तिथि है। इसे महानवमी भी कहा जाता है। आज के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और इसी के साथ नवरात्रि पर्व का समापन भी हो जाता है।

इस दिन भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन पूजन भी करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। इसे दुर्गा नवमी के नाम से मनाया जाता है। चलिए जानते हैं नवरात्र की नवमी की संपूर्ण पूजा विधि।

नवरात्र नवमी पूजा मुहूर्त

  • नवमी तिथि प्रारंभ – 30 सितंबर 2025 को 06:06 पीएम बजे
  • नवमी तिथि समाप्त 01 अक्टूबर 2025 को 07:01 पीएम बजे
  • लाभ – उन्नति – 06:14 एएम से 07:43 एएम
  • अमृत – सर्वोत्तम – 07:43 एएम से 09:12 एएम
  • शुभ – उत्तम – 10:41 एएम से 12:10 पीएम
  • लाभ – उन्नति – 04:38 पीएम से 06:07 पीएम

नवमी हवन मुहूर्त

  • हवन मुहूर्त- 06:14 एएम से 06:07 पीएम

नवमी कन्या पूजन मुहूर्त

नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन हवन पूजन के बाद कभी भी किया जा सकता है।

नवरात्र नवमी पूजा विधि

  • पूजा के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं। सबसे पहले हवन की तैयारी करें।
  • हवन की सामग्री पहले ही एकत्रित करके पूजा स्थान पर रख लें।
  • फिर परिवार के साथ मिलकर हवन में आहुति दें।
  • हवन करने के बाद मां सिद्धिदात्री या मां अंबे की विधि विधान पूजा करें।
  • माता के मंत्रों का जाप करें।
  • उन्हें भोग अर्पित करें। अंत में आरती करें।
  • माता की पूजा के बाद कन्या पूजन करें।
  • इस दिन कन्याओं को हलवा, पूरी, चना और उपहार भेंट किए जाते हैं।
  • कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण कर लें।
  • जो लोग दशमी के दिन व्रत खोलते हैं वे अपनी परंपरा के अनुसार उसी दिन व्रत का पारण करें।