Madhya Pradesh: इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों ने कुतरे 2 शिशुओं के पैर

0
96
Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के इंदौर का एमवाय अस्पताल जहां चूहों ने एक नवाजत के पैर कुतर दिए।

Rats Nibble New Born Feet In Indore hospital, (आज समाज), भोपाल: मध्यप्रदेश से राज्य सरकार की स्वास्थ्य के इंतजामों में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य के इंदौर शहर में स्थित महाराजा यशवंत राव अस्पताल (My Hospital)  में चूहों ने एक नवजात के पैर कुतर दिए हैं। चिकित्सा अधीक्षक अशोक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, दो नवजात शिशुओं की उंगलियों को चूहों ने काट लिया है जो दुखद घटना है।  कर्मचारियों को चूहों की समस्या के प्रति सतर्क रहना चाहिए था।

जन्मजात विकृतियों आईसीयू में भर्ती थे बच्चे 

अस्पताल के अनुसार दोनों नवजात शिशुओं को जन्मजात विकृतियों (जन्म से ही मौजूद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं) के कारण इंदौर के प्रमुख महाराजा यशवंत राव अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (NICE) में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और वे निरंतर निगरानी और देखभाल में हैं।

समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदम 

अशोक यादव (Ashok Yadav) ने यह भी बताया कि चूहों के संक्रमण की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई सालों से चूहों की समस्या व्याप्त है और इससे निपटने के लिए कारगर कदम उठाएंगे। यह एक पुराना अस्पताल है  और हमने पहले भी दो बार चूहे उन्मूलन कार्यक्रम चलाए हैं।

पुरानी इमारतों से घिरा हुआ अस्पताल

चिकित्सा अधीक्षक अ यादव ने बताया कि अस्पताल पुरानी इमारतों से घिरा हुआ है और इस कारण भी वहां चूहों की समस्या भी है। अधिकारियों ने बताया कि मानसून की बारिश के कारण चूहे अस्पताल में आने लगे हैं। उन्होंने कहा, चूहा पकड़ने वाले भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय बाज़ारों में चूहों को पकड़ने वाले गोंद की कमी है। हमने पहले भी दो बार चूहे उन्मूलन कार्यक्रम चलाए हैं और अब  भी हम जल्द एक कीट उन्मूलन कार्यक्रम चलाएंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana Health Minister Aarti Rao: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सेरोगेसी से बनीं सिंगल मदर