50 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं, तापमान में आएगी कमी
Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी मुसलाधार बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है औ कुछ ही हिस्सों में बारिश हो रही है। लेकिन इससे तापमान में कमी जरूर दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को दिन के समय बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने का अनुमान है। आशंका है कि गरज के साथ हवा की गति अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं 25 से 28 जून तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावनाएं हैं। साथ ही मध्यम व तेज स्तर की हवाएं चल सकती है जिससे तापमान में कुछ गिरावट होने का अनुमान है।
रविवार को कुछ हिस्सों में हुई बारिश
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से रविवार को तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। उम्मीद है कि पूरे सप्ताह तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि बारिश की उम्मीद काफी कम है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 1.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। इस दौरान दिल्ली के पालम और लोधी रोड क्षेत्र में बारिश ट्रेस हुई।
ये भी पढ़ें : Delhi Corona Update : दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत