Important Historical Events of 24 September : जानिए 24 सितंबर की महत्वपुर्ण घटनाएं

0
66
Learn about important events that occurred on September 24.
होंडा मोटर कंपनी

Important Historical Events of 24 September : आज समाज नेटवर्क (होंडा मोटर कंपनी की स्थापना) होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड एक प्रसिद्ध जापानी ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना 24 सितंबर 1948 को सोइचिरो होंडा और टेकेओ फुजিসावा द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय जापान के टोक्यो शहर में स्थित है।

होंडा दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और यह चार पहिया वाहनों, पावर प्रोडक्ट्स, और हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक तकनीकों के क्षेत्र में भी अग्रणी है। कंपनी की मोटरसाइकिलों की विश्वभर में बहुत लोकप्रियता है, जैसे कि होंडा एक्टिवा, होंडा शाइन, और होंडा सीबी श्रृंखला।

इसके अलावा, होंडा पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार पर भी विशेष ध्यान देती है। यह कंपनी अपने वाहनों की विश्वसनीयता, ईंधन दक्षता और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है।

24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • 1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
  • 1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
  • 1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
  • 1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
  • 1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
  • 1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
  • 1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1979 – घाना ने संविधान अपनाया।
  • 1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
  • 1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।
  • 2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • 2007 – म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • 2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
    कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
    मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • 2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • 2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
  • 2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1856 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
  • 1861 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
  • 1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।
  • 1925 – औतार सिंग पैंटल, भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।
  • 1950 – मोहिन्दर अमरनाथ – भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1963 – पंकज पचौरी – वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार।
  • 1979 – अमीरा शाह – भारतीय उद्यमी हैं जो मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबन्ध निदेशक हैं।
  • 1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।
  • 1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।

24 सितंबर को हुए निधन

  • 2006 – पद्मिनी – दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।
  • 2004 – राजा रमन्ना – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • 1997 – ई. एस. वेंकटरमैय्या – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
  • 1992 – सर्व मित्र सिकरी – भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1978 – भूपति मोहन सेन – जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 23 September : जानिए 23 सितंबर की महत्वपुर्ण घटनाएं