Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जोहड़ में गिरा मजदूर, नहीं लगा सुराग

0
302
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जोहड़ में गिरा मजदूर, नहीं लगा सुराग
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जोहड़ में गिरा मजदूर, नहीं लगा सुराग

आज फिर चलाया जाएगा सर्च आॅपरेशन
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक मजदूर पैर फिसलने के कारण जोहड़ में गिर गया। मजदूर ने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन जब तक आसपास के लोग जोहड़ पर पहुंचे तो वह जोहड़ में गायब हो गया था। सूचना गोताखोर प्रगट सिंह व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे ग्रगट सिंह ने जोहड़ में सर्च आॅपरेशन चलाया, लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं लगा। रात होने के कारण सर्च आॅपरेशन बंद कर दिया गया। आज फिर मजदूर की तलाश में सर्च आॅपरेशन चलाया जाएगा। घटना कल शाम करीब 6 बजे की है।

जोहड़ के पास से गुजर रहा था कृष्ण कुमार

जानकारी के मुताबिक, बपदा गांव का रहने वाला कृष्ण कुमार (35) मेहनत-मजदूरी करता है। कृष्ण गांव के जोहड़ के पास से गुजर रहा था। इस दौरान पांव फिसलने से कृष्ण जोहड़ में गिर गया और गहराई होने की वजह से अचानक गायब हो गया। गांव वालों ने तुरंत पुलिस प्रशासन और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और जोहड़ में रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन देर रात तक कृष्ण कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया। आज दोबारा उसको सर्च किया जाएगा। पूरा गांव कृष्ण की तलाश में जुटा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ममता ने बताया कि उसका पति घर का इकलौता कमाने वाला है। उसके 2 बच्चे हैं। बेटी 10वीं के एग्जाम दे चुकी है और एक बेटा जो 9वीं में पढ़ता है। हादसे की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में अफसरों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक

ये भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा में पानी विवाद गहराया