
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में जाट सभा के सदस्यों द्वारा स्के मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षिर सिंह कुश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जाट सभा के प्रधान कृष्ण श्योकन्द और अन्य सदस्य उपस्थित थे। यहां उल्लेखनीय है कि अक्षिर सिंह कुश पिछले दस वर्षों से स्के मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहे हैं और राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग है लेकर पदक जीत चुके हैं।
उन्होंने गत वर्ष ताशकन्द (उज़्बेकिस्तान) में अन्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व स्के चैंपियनशिप में 5 से 8 नवम्बर 2024 को भाग लेकर रजत पदक जीता और देश का मान बढ़ाया था। इस महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया व खेल मंत्रालय की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने उनको सम्मानित भी किया था।
यह भी पढ़े : Jind News : जुलाई माह तक होगा कांग्रेस बॉडी का गठन : अमित विज