Kurukshetra News : हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी नहीं करेगी किसी भी तरह का नाजायज खर्च : जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा

0
117
Kurukshetra News : हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी नहीं करेगी किसी भी तरह का नाजायज खर्च : जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा व अन्य मैंबर साहिबान।
  • संस्था द्वारा किए जाने वाले हर खर्च पर होगा गंभीरता से मंथन
  • पिछले तीन महीनों में हरियाणा कमेटी ने करवाई 25 करोड़ रूपये की एफडी

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी में किसी भी तरह का नाजायज खर्च नहीं होने दिया जाएगा। संस्था द्वारा किए जाने वाले हर खर्च पर पहले गंभीरता से मंथन होगा, फिर उसे मंजूरी दी जाएगी। यह दावा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने हैड ऑफिस में पत्रकारों से समक्ष किया। चुनाव के बाद सेवा संभालने वाली हरियाणा कमेटी के पहले आम बजट पर हर बिंदू पर विचार-विमर्श होगा।

अगर किसी भी प्रकार का कोई नाजायज खर्च कहीं नजर आया, तो उसे बजट से बाहर कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा कमेटी के संयुकत सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति मैंबर कुलदीप सिंह मुल्तानी, इंदरजीत सिंह, करनैल सिंह निमनाबाद, मैंबर गुरनाम सिंह लाडी, बलदेव सिंह हाबड़ी, मेजर सिंह, भूपिंदर सिंह लाडी, जोगा सिंह व एडिशनल सैकेटरी एवं कार्यालय सचिव सतपाल सिंह डाचर भी मौजूद रहे।

25 जून को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में आम बजट की बैठक होगी

जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि 25 जून को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में आम बजट की बैठक होगी, जिसमें संस्था के सभी 49 मैंबर साहिबान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आम बजट बोले सो निहाल सत्श्री अकाल के साथ पास नहीं होगा, बल्कि पूरी बहस होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी के अधीन खाली भूमि पर बाग लगाए जाएंगें। चुनाव के उपरांत पिछले तीन महीनों में संस्था द्वारा करवाई गई 25 करोड की एफडी का जिक्र भी हरियाणा कमेटी के प्रधान ने किया।

उन्होंने कहा कि वीआईपी कल्चर एवं बेवजह होने वाले खर्च पर अंकुश लगाकर ऐसा संभव हो गया, जिसमें संगत ने भी हरियाणा कमेटी का पूरा सहयोग किया है। इसके साथ ही उन्होंने धन-धन साहिब जी गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के इस साल मनाए गए प्रकाश पर्व समागम में तीन लाख 29 हजार 668 रुपये की बढ़ोत्तरी होने पर भी संगत का शुभकामनाएं देते आभार जताया।

हरियाणा कमेटी का उद्देश्य हर तरह से नाजायज खर्च पर अंकुश लगाना

उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी का उद्देश्य हर तरह से नाजायज खर्च पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरु घर की गौलक का प्रयोग धर्म प्रचार, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र, सामाज सेवा में होगा। इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद में हुए हवाई जहाज में अकाल मृत्यु के शिकार हुए लोगों की आत्मिक शांति के लिए भी जत्थेदार झींडा ने गुरु साहिब के चरणों में अरदास की।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : लोहारू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ चलाया संयुक्त जांच अभियान