Bluethroat bird : जानें क्यों दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना माना जाता है शुभ

0
236
Bluethroat bird : जानें क्यों दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना माना जाता है शुभ
Bluethroat bird : जानें क्यों दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना माना जाता है शुभ

नीलकंठ पक्षी को माना जाता है भगवान शिव का अवतार
Bluethroat bird, (आज समाज), नई दिल्ली: आज पूरे देश में दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध कर अधर्म का नाश किया था।

विजयादशमी को न सिर्फ रावण पर विजय के रूप में देखा जाता है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का अवतार है। इस दिन उसके दर्शन मात्र से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी प्रकार के पाप और कष्ट दूर होते हैं।

क्या है मान्यता

विजयदशमी के दिन भगवान राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा था, क्योंकि रावण ब्राह्मण था। उस पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव ने नीलकंठ पक्षी का रूप धारण किया। भगवान राम ने जब नीलकंठ पक्षी के दर्शन किए तो उनका ब्रह्म हत्या पाप समाप्त हो गया।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन से लाभ

महंत ने आगे कहा कि विजयादशमी के दिन जो भी लोग नीलकंठ पक्षी का दर्शन करते हैं, उनके जीवन से पाप और संताप दूर हो जाते हैं और जीवन में केवल शुभता का प्रवेश होता है।

महादेव के भक्त इस दिन विशेष रूप से कैलाश पर्वत या महाकाल के दर्शन करते हैं और कहा जाता है कि नीलकंठ रूप में भगवान शिव के दर्शन से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।आज के समय में प्रदूषण और प्राकृतिक कारणों से नीलकंठ पक्षी को देख पाना मुश्किल हो गया है।

त्रेता युग से चली आ रही है परंपरा

यह परंपरा त्रेता युग से चली आ रही है और इसे विशेष रूप से विजयादशमी पर किया जाता रहा है। नीलकंठ पक्षी का दर्शन करके हम अपने जीवन से सभी पापों का नाश कर सकते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विजयादशमी के दिन नीलकंठ को देखना शुभ

इसलिए इस विजयादशमी न सिर्फ रावण के वध की खुशी मनाना जरूरी है बल्कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने की भी परंपरा निभाना चाहिए। यह धार्मिक आस्था और सौभाग्य दोनों का प्रतीक है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए इस दिन नीलकंठ को देखना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस पर्व का महत्व सिर्फ उत्सव तक ही सीमित नहीं बल्कि यह हमारे आध्यात्मिक जीवन को भी उज्जवल बनाता है।

ये भी पढ़ें : दशहरा पूजा में इन 5 मंत्रों का करें जाप