Important Historical Events of 11 September : जानिए 11 सितंबर की महत्वपुर्ण घटनाए

0
72
Mahatma Gandhi started the Satyagraha movement in South Africa

Important Historical Events of 11 September(आज समाज नेटवर्क) Satyagraha movement in South Africa:-1906 में महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में “सत्याग्रह आन्दोलन” की शुरुआत की थी, जो कि उनके अहिंसात्मक विरोध के सिद्धांत का पहला प्रयोग था। दक्षिण अफ़्रीका में भारतीय समुदाय के साथ भेदभाव और अन्याय हो रहा था। 1906 में ट्रांसवाल सरकार ने एशियाई लोगों के लिए एक नया क़ानून पास किया, जिसमें उन्हें एक पंजीकरण प्रमाणपत्र (Registration Certificate) रखना अनिवार्य किया गया था। इस प्रमाणपत्र को न रखने पर उन्हें गिरफ्तार या देश से निकाला जा सकता था।

महात्मा गाँधी ने इस क़ानून का शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ विरोध करने का निर्णय लिया। 11 सितंबर 1906 को जोहान्सबर्ग में आयोजित एक सभा में, उन्होंने सत्याग्रह का विचार पहली बार प्रस्तुत किया: जिसका अर्थ है सत्य के लिए आग्रह या आत्मबल पर आधारित अहिंसक प्रतिकार।

11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • 1906 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
  • 1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
  • 1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
  • 1951 – इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
  • 1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
  • 1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
  • 1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
  • 1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
  • 2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
  • 2003 – चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
  • 2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
  • 2006 – पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
  • 2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
  • 2009 – नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
  • 2011-
    रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी ‘ल्यूकोडर्मा’ की अचूक हर्बल औषधि। इस हर्बल द्रव और लगाने के लिए मलहम रूप में होगी। इस दवा के व्यावसायिक उत्पादन और मार्केटिंग के लिए डीआरडीओ ने देश की एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से करार किया है, जो तकनीकि हस्तांतरण से इसका उत्पादन शुरू करने जा रही है।
    9/11 की घटना के बाद एशियाई लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा था, लेकिन भारतीय मूल के लोगों के बारे में अमेरिकियों की सोच बिल्कुल बदल गई है। इसका कारण भारतीयों की प्रतिभा और परिश्रम है।
  • 2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।

11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1895 – विनोबा भावे- भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता।
  • 1901 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
  • 1911 – लाला अमरनाथ- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर।
  • 1919 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
  • 1962 – प्रह्लाद जोशी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1982 – श्रेया सारन- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री

11 सितंबर को हुए निधन

  • 2020 – स्वामी अग्निवेश – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।
  • 1921 – सुब्रह्मण्य भारती – तमिल भाषा के महान् कवि।
  • 1948 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष।
  • 1964 – मुक्तिबोध गजानन माधव- प्रगतिशील भारतीय कवि।
  • 1968 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।
  • 1973 – नीम करोली बाबा- भारतीय गुरु।
  • 1987 – महादेवी वर्मा- हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
  • 1987 – नरेशचंद्र सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री थे।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 10 September : जानिए 10 सितंबर की महत्वपुर्ण घटनाएं