Important Historical Events of 10 October : जानिए 10 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
102
Know the important events of October 10
रेखा ।

Important Historical Events of 10 October : आज समाज नेटवर्क (1954 – रेखा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री) रेखा, जिनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ था, हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रतिष्ठित और बहुमुखी अभिनेत्री हैं। उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1966 में एक तेलुगु फ़िल्म से की, लेकिन हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 1970 की फ़िल्म सावन भादों से प्रमुख रूप से कदम रखा।

रेखा को उनके ग्लैमर, अभिनय कौशल, और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने उमराव जान (1981) में अपने दमदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता। इसके अलावा ख़ून भरी मांग, मुक्त़ार, सिलसिला, और ईजाज़त जैसी फ़िल्मों में उनकी भूमिकाएँ बहुत सराही गईं।

रेखा को हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में गिना जाता है। 2010 में उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनके जीवन में रहस्य, शालीनता और आत्मनिर्भरता की एक छवि हमेशा बनी रही है। आज भी रेखा हिन्दी सिनेमा की एक प्रेरणादायक शख़्सियत मानी जाती हैं।

  • 1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
  • 1924- शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।
  • 1942- सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
  • 1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान होलोकोस्ट में 800 जीप्सी बच्चों को मार डाला गया था।
  • 1964- टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
  • 1967- बाह्य अंतरिक्ष संधि प्रभावी हुआ। यह संधि 27 जनवरी 1967 को किया गया था।
  • 1970- फिजी स्वतंत्र हुआ।
  • 1971- अमेरिका के ओरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रीज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से खरीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।
  • 1986- सैन सल्वाडोर में रिक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसमें लगभग 1,500 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2011- पद्मभूषण ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया।
    इसकी शुरुआत 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर हुई थी. इस दिन का उद्देश्य लोगों को मानसिक बीमारी के बारे में शिक्षित करना है. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

अक्टूबर में जन्मे लोग 

  • 1906 – आर. के। नारायन, भारतीय उपन्यासकार.
  • 1912- डॉ॰ रामविलास शर्मा, हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक
  • 1913- क्लाद सिमोन, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक।
  • 1954 – रेखा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री.
  • 1969 – ब्रैट फार्व – अमरीकी फुटबॉल में ग्रीन बे पैकर्स के मशहूर क्वार्टरबैक.
    भारतीय फिल्मो की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।

अक्टूबर में में हुए निधन 

  • 2022- मुलायम सिंह यादव राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। मुलायम सिंह यादव भारत के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े:- Important Historical Events of 8 October : जानिए 8 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ