Important Historical Events of 5 August : जानिए 5 अगस्त की मह्त्वपूर्ण घटनाएं

0
55
Know the important events of 5 August
नील आर्मस्ट्रांग ।

Important Historical Events of 5 August : नील आर्मस्ट्रांग। (Neil Armstrong) नील आर्मस्ट्रॉंग, जिनका जन्म 5 अगस्त 1930 को हुआ था, वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। उनका प्रसिद्ध वाक्य “यह एक छोटे कदम के समान था, लेकिन मानवता के लिए एक विशाल छलांग थी” वह नासा के अपोलो 11 मिशन का हिस्सा थे, जो 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर लैंड हुआ।

आर्मस्ट्रॉंग का योगदान केवल अंतरिक्ष विज्ञान में ही नहीं, बल्कि उन्होंने मानवता को प्रेरित किया कि हम भी सीमाओं को पार कर सकते हैं और अज्ञात की खोज कर सकते हैं।उनके साहस और समर्पण ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया, और आज भी उनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
  • 1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
  • 2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
  • 2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।

5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

  • 1852 – आचार्य प्यारे मोहन – उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।
  • 1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1907 – बी. जी. रेड्डी – मद्रास विधान सभा के सदस्य।
  • 1944 – उत्तरा बाओकर – भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री थीं।
  • 1969 – वेंकटेश प्रसाद, भारतीय क्रिकेटर।
  • 1975 – काजोल मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1980 – वत्सल सेठ, भारतीय अभिनेता।
  • 1987 – जेनेलिया डिसूजा, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1936 – सुरेश मेहता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
  • 1929 – अरविंद जोशी – जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।
  • 1924 – जी. जी. स्वेल – भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।
  • 1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि
  • 1890 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी
  • 1890 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
  • 1947 – वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
  • 2001 – अंशू मलिक – भारत की महिला पहलवानों में से एक हैं।

5 अगस्त को हुए निधन

  • 1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
  • 2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।
  • 2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
  • 1998 – केशब चन्द्र गोगोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1998 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।