Road Accident In Hasan Karnataka, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक के हासन जिले में तेज रफ्तार एक ट्रक गणेश विसर्जन जुलूस जुलूस पर चढ़ गया और 8 लोगों की जान ले ली। हादसा शुक्रवार रात को हुआ और इसमें 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह दुखद घटना गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन मोसाले होसाहल्ली गांव में रात लगभग पौने 9 बजे हुआ।
घायलों में कई की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, हासन तालुक के मोसालेहोसाहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ भीषण बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, हादसे में कई लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सिद्धारमैया ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार 5-5 लाख रुपए का मुआवज़ा देगी और घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी।
हताहतों में ज़्यादातर युवा लड़के : पुलिस
पुलिस के अनुसार घायलों में कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि ज़्यादातर पीड़ित युवा लड़के थे जो उत्सव जुलूस में शामिल हुए थे। घायलों को तत्काल इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई : चश्मदीद
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहा ट्रक, श्रद्धालुओं की भीड़ से टकराने से पहले नियंत्रण खो बैठा। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक के पहियों के नीचे फंसकर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स को घटना के बारे में जानकारी दी।
दुर्घटना में कई लोगों की जान चली, यह बेहद दुखद : कुमारस्वामी
ये भी पढ़ें : Karnataka Accident: मांड्या में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत