
संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति में जुड़ा नया विवाद
Sanjay Kapoor Property Dispute (आज समाज), नई दिल्ली : देश के जाने माने उद्योगपति और नामी बिल्डर संजय कपूर की संपत्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों इस बिजनेस टायकून की जब अचानक मौत हो गई थी तो वह अपने पीछे 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए थे। इस संपत्ति का विवाद इसलिए ज्यादा बढ़ गया क्योंकि संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर कोई स्पष्ट वसीयत या फिर कोई अन्य दस्तावेज जारी नहीं किया था जिससे स्पष्ट हो सके की उनकी संपत्ति पर किसका अधिकार होगा। इसी बात को लेकर उनकी मौत से लेकर अब तक उनकी संपत्ति पर विवाद जारी है।
करिश्मा ने इसलिए किया हाईकोर्ट का रुख
उनकी पूर्व पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके दो बच्चों ने अपना उचित हिस्सा मांगने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। बच्चों ने अपनी सौतेली मां और संजय कंपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रिया सचदेव कपूर ने उनके पिता की संपत्ति पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए उनकी वसीयत में जालसाजी करने का प्रयास किया है। बच्चों का प्रतिनिधित्व उनकी मां करिश्मा कानूनी अभिभावक के रूप में कर रही हैं। उन्होंने संपत्ति का बंटवारा, खातों का प्रतिदान व प्रतिवादियों के विरुद्ध स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की है।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने यह आरोप भी लगाए
शिकायत के अनुसार, बच्चों का कहना है कि उनके पिता की मृत्यु के समय उन्हें उनकी संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने ज्ञात संपत्तियों की एक सूची संलग्न की है, लेकिन प्रतिवादी संख्या 1 (प्रिया कपूर) पर विवरण छिपाने और संपत्ति की पूरी सीमा का खुलासा न करने का आरोप लगाया है। उनका तर्क है कि 12 जून, 2025 को विंडसर, यूके में पोलो खेलते समय उनके पिता की अचानक मृत्यु होने तक, उनके साथ उनके घनिष्ठ संबंध थे। इसमें लगातार यात्राएं, छुट्टियां और उनके व्यवसाय और व्यक्तिगत कार्यों में नियमित भागीदारी शामिल थी।
ये भी पढ़ें : Business News Update : मांग कम लेकिन फिर भी सोने की कीमतें कर रहीं दंग