Jind News Upate : नाबालिग बहनों पर फायरिंग कर किया घायल

0
66
Jind News Upate : नाबालिग बहनों पर फायरिंग कर किया घायल
घायल बच्ची को उपचार के लिए पीजीआई ले जाते हुए।
  • पिता ने समझौता नही किया तो बेटियों को मारी गोली, एक बालिका गोली लगने तो एक छर्रे लगने से हुई घायल

Jind News Upate (आज समाज)  जींद। सफीदों स्थित आर्दश कालोनी में रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने घर में फायरिंग कर दी। जिसमें दो मासूम सगी बहनों को गोली लगी। जिसमें दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। छर्रे लगने से उनके पास सोई तीसरी बालिका भी घायल हो गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने घायल बालिकाओं के दादा की शिकायत पर छह आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

रात को कमरे का दरवाजा तोड़ की फायरिंग 

सफीदो की आर्दश कालोनी निवासी नौशाद की बेटी तरन्नुम (13), जैसमीन (10) तथा उनकी हम उम्र फुफेरी बहन बीती रात कमरे में सोई हुई थी। देर रात को कुछ लोग आए और कमरे का दरवाजा तोड़ कर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली तरन्नुम की छाती तथा जैसमीन की बाजू में जा लगी। वहीं छर्रे तीसरी लड़की को भी जा लगे। बालिकाओं के चिल्लाने तथा गोली चलने की आवाज सुन कर दूसरे कमरे में सोए परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना का अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। घायल बालिकाओं के दादा नूर हसन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दो अगस्त को सफीदों निवासी सोनू, मिता तथा उनके दोस्तों ने घायल बालिकाओं के पिता नौशाद पर हमला कर उसके हाथ तथा पांव तोड़ दिए थे।

बेटे को गोली मारने की धमकी दी थी

जिसमें शहर थाना में मुकद्मा दर्ज है। अब आरोपित उसके बेटे नौशाद पर समझौता के लिए दबाव डाल रहे थे। समझौता न करने पर उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी थी। रात को उसका बेटा नौशाद अलग कमरे में सोया था। जबकि उसकी दो पौती तथा दोहती नीचे कमरे में गद्दा डाल कर सो रही थी। रात को आरोपित उनके मकान में घुस आए और दरवाजा तोड़ कर नौशाद समझ उसकी पौतियों को गोलियां मार दी। जिसमें उसकी दोनो पौती गोली लगने तथा दौहती छर्रे लगने से घायल हो गई।

शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नूर हसन की शिकायत पर सफीदों निवासी सोनू, मिता, राहुल उर्फ मुस्सा, सतीश, गांव सिघाना निवासी अजय, गांव रोहड़ निवासी बीरू के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े : Bank Holiday 19 August : किन राज्यों में 19 तारीख को बैंक रहेंगे बंद ,देखे सूची