Jind News : दो सगी बहनों को मारी गोली

0
183
Jind News : दो सगी बहनों को मारी गोली
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दोनों बहनें। 
  • बड़ी बहन के देवर पर दोनों को गोलियां मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

(Jind News) जींद। पिल्लूखेड़ा खंड के गांव कालवा में शुक्रवार शाम को उस समय हडकंप मच गया जब दो सगी बहनों को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। गोली मारने के आरोप बड़ी बहन के देवर पर लगे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया।

गांव में पहुंचते ही दोनों बहनों पर फायर कर दिए गए

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कालवा निवासी 26 वर्षीय शीनू, उसकी 22 वर्षीय बहन रीतू शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा से अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही दोनों बहनों पर फायर कर दिए गए। जिससे दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया

जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल परिजनों के अनुसार रितू की बहन आशा गांव पोपडा करनाल में विवाहित है। उसके देवर सुनील से दोनों बहनों को गोलियां मारी है। वारदात को अंजाम देकर सुनील फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल खुलासा नही हो सका कि आखिर दोनों बहनों को गोली क्यों मारी गई है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों बहनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Gurugram News : स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाएं: अंजलि चौहान