Jind News : संत कबीर साहिब प्रकटोत्सव श्रद्धा से मनाया

0
90
Jind News : संत कबीर साहिब प्रकटोत्सव श्रद्धा से मनाया
संत कबीर प्रकटोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा।
  • शहर में श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा, सैंकडों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया

(Jind News) जींद। जिलाभर में बुधवार को संत कबीर साहिब प्रकटोत्सव श्रद्धा से मनाया  गया। गांव निर्जन डेरे में कबीर साहिब के प्रकट दिवस के अवसर पर सत्संग व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। इससे पहल में शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। यहां स्वामी राघवानंद ने कबीर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला व कहा कि कबीर साहिब केवल एक जाति के एक देश के गुरु नहीं थे, उनका ज्ञान पूरी मानव जाति के लिए था।

उन्होंने पूरी मानव जाति को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया तथा उनके आदर्शांे व उनके द्वारा दी गई शिक्षा पर चल कर ही मानव जाति का कल्याण संभव है। स्वामी सदानंद ने कहा कि कबीर साहिब ने मनुष्य को अपने जीवन में अध्यात्म को अपनाने पर जोर दिया गया।

संत शिरोमणि कबीरदास ने पूरी मानव जाति के उत्थान के लिए काम किया। संत कबीर ने अनेक प्रकार के आडंबर और अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा दी। संत कबीर का संदेश आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर स्वामी राघवानंद, स्वामी सदानंद, स्वामी सुखदेवानंद, स्वामी गंगादास, स्वामी श्यामानंद, कृष्णा खत्री, अनिल बामल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कबीर साहिब प्रकट दिवस पर लगाई मीठे पानी की छबील

संतमत धारा सेवा समिति जींद के प्रांगण में कबीर साहिब के प्रकट दिवस के अवसर पर सत्संग का आयोजन पर मीठे पानी की छबील व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संतमत धारा सेवा समिति के प्रधान सेवादार सूर्यदास द्वाराकबीर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला गया व बताया कि कबीर साहिब केवल एक जाति, एक देश के गुरु नही थे। उनका ज्ञान पूरी मानव जाति के लिए था।

सूर्यदास द्वारा बताया गया कि इस संसार कुछ भी स्था यी नही है। सब नाशवान है। केवल आत्मा अविनाशी है। आत्मा को जाने बिना मनुष्य का कल्याण संभव नही है। इसलिए कबीर साहिब ने अध्यात्म को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकर्ता थांबूराम, रमेश चंद, सालिक राम, राम अवतार, नितिन, ललिता वर्मा, नीलम देवी, सीमा देवी व अन्य हाजिर रहे।

यह भी पढ़े : Jind News : महाविद्यालयों में यूजी दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट 26 जून को