Jamia video viral, BJP said what education is being done with stone? जामिया वीडियो वायरल, भाजपा ने कहा पत्थर से कौन-सी पढ़ाई हो रही है?

0
255

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस के कैंपस में घुसने और छात्रों को पीटने के संबंधित कई वीडियो सामने आ रहे हैं। बता दें कि 15 दिसंबर को जामिया में पुलिस कार्रवाई से जुड़े तीन वीडियो सामने आए हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल किया है। भाजपा ने कहा कि जिन लोगों के हाथ में पत्थर दिखाई दे रहे है, वो कौन है। अगर वो छात्र है तो उनके हाथ में पत्थर क्या कर रहे हैं। भाजपा की ओर से पूछा गया कि कॉलेज में कंप्यूटर या कलम से पढ़ाई होती है तो फिर पत्थर से ये कौन सी पढ़ाई हो रही है। भाजपा प्रवक्ता जे वी एल नरसिम्हा ने कहा कि छात्र है तो उन्होंने नकाब पहनकर अपनी पहचान क्यों छुपाई है। जामिया के बाहर कितना शांति पूर्ण प्रदर्शन चल रहा था कि चार बसों में आग लगा दी गई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को भी अराजक तत्वों का समर्थन करने वाली पार्टी कहा। उनके साथ कांग्रेस अपनी संवेदना जताती है। लेकिन पुलिस बल के जवान जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुबार्नी देते हैं, कांग्रेस उनके खिलाफ सवाल उठाती है। देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के पक्ष में लगातार बोलना आज कांग्रेस की नीति बन गई है।