Indo-Pak Relations: भारत ने सद्भावना का परिचय देते हुए पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ से किया सचेत

0
141
Indo-Pak Relations
Indo-Pak Relations: भारत ने सद्भावना का परिचय देते हुए पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ से किया सचेत
  • पहलगाम में आतंकियों ने कर दी थी 26 पर्यटकों की हत्या 

India Alerts Pakistan For Flood, नई दिल्ली/इस्लामाबाद:भारत ने सद्भावना का परिचय देते हुए पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ की स्थिति से सचेत किया है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिये दी गई जानकारी में बताया गया है कि नई दिल्ली ने रविवार कथित तौर पर तवी नदी में बाढ़ की स्थिति के प्रति पड़ोसी मुल्क को सतर्क किया।

ये भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच आज नहीं होगी DGMO स्तर की वार्ता

पहलगाम हमले के बाद से स्थगित है सामान्य प्रक्रिया 

गौरतलब है कि पहलगाम में गत अप्रैल में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद से सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत सामान्य प्रक्रिया स्थगित है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिये दी गई जानकारी में बताया गया है कि नई दिल्ली ने रविवार कथित तौर पर तवी नदी में बाढ़ की स्थिति के प्रति पड़ोसी मुल्क को सतर्क किया। गौरतलब है कि पहलगाम में गत अप्रैल में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद से सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत सामान्य प्रक्रिया स्थगित है।

ताजा घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं 

हालांकि भारत या पाकिस्तान में से किसी ने ताजा घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, पर यदि दावे सही हैं, तो यह पहली बार होगा जब भारत अपने राजनयिक मिशन के माध्यम से ऐसी जानकारी दे रहा है। दरअसल, ऐसी जानकारी दशकों पुरानी आईडब्ल्यूटी के तहत सिंधु जल आयुक्तों के माध्यम से साझा की जाती है, जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से स्थगित है। आतंकियों ने 22 अप्रैल पहलगाम में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिनमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक थे। इस बर्बर हमले में कई लोग घायल हुए थे।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने जारी की हैं चेतावनियां 

सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चेतावनियां जारी की हैं। सिंधु जल संधि तिब्बत से शुरू होकर, सिंधु नदी कश्मीर से होकर बहती है और फिर पूरे पाकिस्तान में फैल जाती है। विश्व बैंक द्वारा मध्यस्थता की गई सिंधु जल संधि, 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित करती रही है।

जल का 80% हिस्सा पाकिस्तान को देती है सिंधु जल संधि

सिंधु जल संधि, सिंधु नदी प्रणाली के जल का 20 प्रतिशत भारत को और शेष 80 प्रतिशत पाकिस्तान को देती है। यह पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) को पाकिस्तान और पूर्वी नदियों (रावी, व्यास, सतलुज) को भारत को आवंटित करती है। साथ ही, यह प्रत्येक देश को दूसरे देश को आवंटित नदियों के कुछ निश्चित उपयोग की अनुमति देती है।

ये भी पढ़ें: Pakistan PM: शहबाज शरीफ ने आखिर माना, नूर खान एयरबेस व अन्य जगहों पर भारत ने मिसाइलों से हमले किए थे