Olympian Rani Rampal Wedding: 2 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

0
75
Olympian Rani Rampal Wedding: 2 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल
Olympian Rani Rampal Wedding: 2 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

सीए पंकज के साथ कुरुक्षेत्र में होगी शादी
(आज समाज), कुरुक्षेत्र: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल जल्द ही शादी के बंधन में बधंने वाली है। 2 महीने पहले ओलिंपियन रानी रामपाल की इंगेजमेंट कुरुक्षेत्र के सीए पंकज के साथ हुई थी। अब 2 नवंबर को शादी होगी। शाहाबाद के मॉडल टाउन की रहने वालीं रानी रामपाल के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। शादी की सभी रस्में रानी रामपाल के कोच रहे बलदेव सिंह निभाएंगे। ये शादी गुरु-शिष्य के बंधन का प्रतीक बनेगी।

एसजीएनपी स्टेडियम के कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रानी रामपाल की पिपली के पाल प्लाजा में ग्रैंड शादी होगी। इस शादी में खिलाड़ी, राजनेता से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों को न्योता दिया जा रहा है। इस शादी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी शामिल हो सकते हैं। परिवार की ओर से उनको निमंत्रण दिया गया है।

2 महीने पहले हुई थी इंगेजमेंट

करीब 2 महीने पहले रानी रामपाल ने कुरुक्षेत्र के पंकज के साथ इंगेजमेंट की। यह इंगेजमेंट बिल्कुल गुपचुप तरीके से कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। इसमें दोनों परिवार के अलावा कोच बलदेव सिंह भी शामिल हुए थे। सगाई की एक फोटो में रानी के साथ उनके मंगेतर पंकज और कोच बलदेव सिंह नजर आ रहे है।

14 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करने वालीं सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी थी रानी रामपाल

रानी रामपाल 14 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करने वालीं सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी हैं। जब वह 15 साल की थीं, 2010 में वह विश्व महिला कप की सबसे छोटी खिलाड़ी थीं। उन्होंने क्वाड्रिलियन टूनार्मेंट में 7 गोल दागकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक गोल दागा था, जिसकी बदौलत भारत ने हॉकी जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।

अर्जुन व भीम अवॉर्ड से नवाजा गया नवाजा

रानी रामपाल की अगुआई में भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो 2020 ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही थी। ओलिंपिक में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। रानी रामपाल को अर्जुन व भीम अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। फिलहाल रानी रामपाल गर्वमेंट हॉकी नर्सरी पटियाला में खिलाड़ियों को कोचिंग देती हैं।