Panipat News: पानीपत में सौतेले बाप 11 वर्षीय बच्ची से किया रेप का प्रयास

0
156
Obscene Act with a 7 Year Old Girl
Obscene Act with a 7 Year Old Girl

शादी के एक साल बाद पति की मौत होने के बाद महिला ने आरोपी से की थी शादी।
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक एक सौतेले पिता ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। नशे में धुत आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने नहलाने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के चीखने पर उसकी छोटी बहन मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। शाम को काम से लौटी मां को घटना के बारे में दो दिन बाद पता लगा।

मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली है।

पिछले 10 वर्षों से रह रही पानीपत में

उसकी पहली शादी के 1 साल बाद उसके पति की कैंसर से मौत हो गई थी, उस दौरान वह है तीन माह की एक गर्भवती थी। पति की मौत के करीब 1 साल बाद उसकी शादी दूसरी जगह हो गई थी। तब उसकी बेटी कुछ महीने की ही थी। दूसरी शादी के बाद भी वह तीन बच्चों की मां बनी। अब दूसरी शादी को भी करीब 10 साल हो गए हैं, वह पिछले 10 वर्षों से ही पानीपत में रह रहे हैं।

छोटी बेटी ने दी पति की गलत हरकत की जानकारी

सोमवार 23 जून को वह काम पर गई हुई थी। उसका पति भी काम पर जाता है। उस शाम वह जल्दी घर लौट आया। गुरुवार शाम को उसकी 6 वर्षीय बेटी ने बताया कि पापा बड़ी बहन के साथ गंदी हरकत कर रहे थे। इसका पता लगने पर मां ने 11 वर्षीय बड़ी बेटी से बातचीत की, तो उसने बताया कि पिता ने उसके कपड़े उतारे थे और उसे नहलाने की बात कही थी।

बेटी को दिया 20 रुपए का लालच

लेकिन इसके बाद पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की के चीलाने पर छोटी बहन मौके पर पहुंची। जिसे देखकर पिता ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद पिता ने 20 रुपए देकर बच्ची को दुकान से चीज लाने का भी लालच दिया था। लेकिन बेटी दर्द से रो रही थी, वह चीज लेने नहीं गई।

यह भी पढ़े : राजस्थान में हुए सड़क हादसे में रोहतक के चार लोगों की मौत

यह भी पढ़े : युद्ध में शहीद हुए अग्निवीरों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देगी हरियाणा सरकार, अधिसूचना जारी