Housefull 5 Box Office Day 13: ‘रेड 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने निकली अक्षय की मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी, 275 करोड़ क्लब के करीब

0
60
Housefull 5 Box Office Day 13: 'रेड 2' का रिकॉर्ड तोड़ने निकली अक्षय की मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी, 275 करोड़ क्लब के करीब
आज समाज, नई दिल्ली: Housefull 5 Box Office Day 13: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर धमाकेदार फिल्म हाउसफुल 5 भले ही क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू के साथ शुरू हुई हो, लेकिन दर्शकों की तालियों ने इसे बॉक्स ऑफिस का विजेता बना दिया है। मर्डर-मिस्ट्री से भरपूर इस कॉमेडी एंटरटेनर ने टिकट खिड़की पर 13वें दिन तक कुल ₹164.22 करोड़ की कमाई कर ली है।

23 करोड़ की धुआंधार हुई थी ओपनिंग  

फिल्म ने पहले ही दिन ₹23 करोड़ की धुआंधार ओपनिंग की थी और रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि वीकडे में रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिल्म ने लगातार पकड़ बनाए रखी।

13वें दिन 2.42 करोड़ का बिजनेस

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार यानी 13वें दिन फिल्म ने करीब ₹2.42 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन पहुंच गया है ₹164.22 करोड़ के आंकड़े पर।

दुनियाभर में  ₹275 करोड़ के करीब

दुनियाभर में हाउसफुल 5 अब तक ₹275 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। खास बात ये है कि ये फिल्म अब तक अक्षय कुमार की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ग्लोबल फिल्म बनने के बेहद करीब है — सिर्फ ₹17.53 करोड़ की दूरी है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे 

240 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी हाउसफुल 5 ने पहले ही जाट, स्काई फोर्स, और केसरी चैप्टर 2 जैसे टाइटल्स को पीछे छोड़ दिया है। अब इसका अगला निशाना है अजय देवगन की रेड 2, जिसने ₹172.75 करोड़ कमाए थे। अगर हाउसफुल 5 इसे पार कर लेती है, तो ये 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी, जो फिलहाल विक्की कौशल की ‘छावा’ से पीछे है।

कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का ज़बरदस्त तड़का

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 इस बार कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का ज़बरदस्त तड़का लेकर आई है। कहानी एक लक्जरी क्रूज़ शिप पर सेट है, जहां सभी किरदार एक हत्या में फंस जाते हैं और खुद को निर्दोष साबित करने की जद्दोजहद में लग जाते हैं।
 इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखते हैं कई बड़े चेहरे –संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, फरदीन खान, डीनो मोरिया और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों की लंबी लिस्ट ने स्क्रीन को सुपरस्टार्स से भर दिया है।