Haryana Assembly Election: हुड्डा ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के नाम पर किसानों की जमीन लूटी: अशोक तंवर

0
412
अशोक तंवर
अशोक तंवर

भाजपा नेता अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला बोला

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे है। जुबानी जंग तेज हो चुकी है। सभी प्रत्याशी अपने सामने वाले वाले उम्मीदवार को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। जमकर एक-दूसरें पर शब्द बाण छोड़े जा रहे है। इसी कड़ी में आज पूर्व में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे व वर्तमान में भाजपा नेता अशोक तंवर ने हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीएम पद के दावेदार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला बोला। अशोक तंवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि हुड्डा ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के नाम पर किसानों की जमीन को लूटा है। तवंर यहीं नहीं रूके उन्होंने कांग्रेस पार्टी को किसानों का मीठा-मीठा खून पीने वाली पार्टी करार तक दे दिया। भाजपा नेता अशोक तंवर सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Hand Grenade Attack : पंजाब के लिए खतरे की घंटी तो नहीं चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड हमला !