कई इलाकों का संपर्क टूटा, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Darjeeling Landslide (आज समाज), दार्जिलिंग : उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश से तबाही मच गई है। कई जगह पर भूस्खलन होने, सड़कें बह जाने और पुल टूटने का जानकारी सामने आ रही है। वहीं भूस्खलन व अन्य हादसों में अभी तक छह लोगों की मौत होने की सूचना है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई एरिया का संपर्क टूट चुका है।
कई दूरस्त एरिया से अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह सूचना जरूर आई है कि वहां पर भूस्खलन से जानी नुकसान हो सकता है। इसलिए यह आंशका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। इस हादसे के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं कालिम्पोंग में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
बिहार में पिछले दो दिन में 9 लोगों की मौत
बारिश ने केवल बंगाल में ही नहीं बल्कि बिहार में भी कहर बरपाया हुआ है। यहां पर पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा तीन मौतें जहानाबाद में दर्ज की गईं। बेतिया में दो लोगों की मौत हुई, जबकि नालंदा, खगड़िया, किशनगंज और गोपालगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
अरब सागर में उठा तुफान आगे बढ़ रहा
अरब सागर में उठा सीजन का पहला चक्रवात शक्ति समुद्र में उथल-पुथल मचा रहा है। समुद्र को मथ रहे इस चक्रवात में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो और तेज हो सकती हैं। यह ओमान और पाकिस्तान को ओर बढ़ रहा है और इसके भारत के तट से टकराने की संभावना कम है। इसके बावजूद इसके प्रभाव से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार से लेकर मंगलवार तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी गिर सकती है। वहीं हिमाचल के लिए रविवार को ओलावृष्टि का येलो तथा सोमवार को आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूवार्नुमान है।
ये भी पढ़ें : Nirmala Sitharaman : हमारा लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना : वित्त मंत्री