Mumbai Weather Update : मुंबई में आफत की बारिश, सड़कों पर भरा कई फीट पानी

0
79
Mumbai Weather Update : मुंबई में आफत की बारिश, सड़कों पर भरा कई फीट पानी
Mumbai Weather Update : मुंबई में आफत की बारिश, सड़कों पर भरा कई फीट पानी

आठ घंटे में 177 एमएम बरसा पानी, स्कूल, कॉलेज बंद, आज भी भारी बारिश की संभावना

Mumbai Weather Update (आज समाज), मुंबई : इस बार देश में मानसून न केवल समय से पहले आ गया बल्कि जरूर से ज्यादा सक्रिय भी दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इसी बीच देश की राजधानी मुंबई में बारिश ने आफ्त का रूप धारण कर लिया। सोमवार को मात्र आठ ही घंटे में मायानगरी में 177 एमएम बारिश हुई। इससे सड़कों पर कई फीट पानी जमा हो गया।

इसके साथ ही कई निचले क्षेत्रों में रिहायशी एरिया में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर भारतीय मौसम विभाग ने आज के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते यहां के स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नांदेड़ में पांच लोग लापता

नांदेड जिले के मुखेड़ तालुका में भारी बारिश के कारण 5 लोग लापता हो गए हैं। जिले के रावण गांव में बाढ़ के पानी में 225 लोग फंसे हुए है जिन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है। कर्नाटक और तेलंगाना के बांध से पानी छोड़े जाने से सीमावर्ती जिलों में स्थिति ज्यादा खराब हुई है।

इधर राजधानी दिल्ली पर भी मंडराया बाढ़ का खतरा

एक तरफ जहां देश की आर्थिक राजधानी बारिश से बेहाल है वहीं देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल हरियाणा से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में शाम को सात बजे तक यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर रहा। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की राहत बचाव टीमों ने यमुना के किनारे की झुग्गियों में सर्च आॅपरेशन चलाया।

प्रशासन ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र से सभी को बाहर निकाला। पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी के पास बंध रोड पर बने केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे यमुना के जलस्तर की निगरानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली बोट क्लब में करीब 24 नौकाएं, गोताखोर, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra : बिहार की धरा से राहुल गांधी की हुंकार