6th National Water Awards Ceremony : नई दिल्ली में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में हरियाणा को मिला तीसरा स्थान

0
69
6th National Water Awards Ceremony : नई दिल्ली में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में हरियाणा को मिला तीसरा स्थान
6th National Water Awards Ceremony : नई दिल्ली में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में हरियाणा को मिला तीसरा स्थान
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को किया सम्मानित

6th National Water Awards Ceremony, (आज समाज), चण्डीगढ़ : 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है। यह समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा की सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को सम्मानित किया एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

https://twitter.com/Shruti4Progress/status/1990687867027534314

हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना सम्मान की बात

हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि  राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना सम्मान की बात है। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा दिया गया ये सम्मान हरियाणा की जनता की जागरूकता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित है। हरियाणा सरकार की योजनाओं ने इसे सम्भव किया है और स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल जी व सुरेंद्र सिंह जी  के सपनों को साकार किया है।हम मिलकर जल संरक्षण की दिशा में एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। बधाई हरियाणा! ये आपका पुरस्कार है।

हरियाणा में जल संरक्षण के लिए अथक प्रयास किया

इसके साथ ही एक अन्य एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मंत्री श्रुति चौधरी ने लिखा कि ‘मेरे राज्य हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व और उपलब्धि की बात है कि उसे आज भारत सरकार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूं, जिनके नेतृत्व में जल संसाधन मंत्रालय का गठन हुआ और जिन्होंने हरियाणा में जल संरक्षण के लिए अथक प्रयास किया है। मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूँ और हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता हूँ। जय हरियाणा!

ये भी पढ़ें: Glowing Skin at Home: केले का छिलका रोक देगा बढ़ती उम्र की रफ्तार, शहनाज़ हुसैन का कमाल का नुस्खा