CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पैतृक घर में किया दीवाली पूजन

0
78
CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पैतृक घर में किया दीवाली पूजन
CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पैतृक घर में किया दीवाली पूजन

माता कुलवंत कौर, ताऊ तेजा राम सैनी से लिया आशीर्वाद
CM Nayab Saini, (आज समाज), अंबाला: दीवाली के मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी अपने पैतृक गांव मिजार्पुर माजरा पहुंचे। गांव आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांववासियों व अन्य लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, यह हमें एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। इसके बाद यहां पर उन्होंने दीवाली की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी माता कुलवंत कौर एवं ताऊ तेजा राम सैनी से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पैतृक घर में किया दीवाली पूजन
CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पैतृक घर में किया दीवाली पूजन