Former CM Chaudhary Bansi Lal Brother Death: हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन

0
245
Former CM Chaudhary Bansi Lal Brother Death: हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन
Former CM Chaudhary Bansi Lal Brother Death: हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन

भिवानी के गांव गोलागढ़ में किया जाएगा अंतिम संस्कार
Former CM Chaudhary Bansi Lal Brother Death (आज समाज) भिवानी: हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल के छोटे भाई का आज सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। 80 वर्षीय हरि सिंह ने आज पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम सांस ली। हरि सिंह भाजपा की राज्यसभा सांसद सांसद किरण चौधरी के चाचा ससुर थे। हरि सिंह का आज पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

कुछ ही देर में गांव में स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल 8 भाई-बहन थे, जिनमें हरि सिंह सातवें नंबर पर थे। वह गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते थे। हरि सिंह 4 बच्चों के पिता थे। गांव गोलागढ़ के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि हरि सिंह शनिवार तक ठीक थे और घर पर ही थे। आज सुबह ही उन्हें हार्ट अटैक आया।

4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल

बंसीलाल 4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 2 बार केंद्र में मंत्री बने। उनके बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे और छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह सांसद रहे। उनकी बहू किरण चौधरी राज्यसभा सांसद हैं तो वहीं पोती श्रुति चौधरी सैनी सरकार में मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 3 दिन तक बारिश का अलर्ट