Gurugram News : बादशाहपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे मंत्री राव नरबीर सिंह : सुरेश यादव

0
97
Gurugram News : बादशाहपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे मंत्री राव नरबीर सिंह : सुरेश यादव
गुरुग्राम में विकास कार्यों के शिलान्यास के दौरान मंत्री राव नरबीर का स्वागत करते लोग।
  • राव नरबीर सिंह ने सिकंदरपुर घोसी को दिया बुस्टिंग स्टेशन का तोहफा

(Gurugram News) गुरुग्राम। वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोकप्रिय नेता और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह बादशाहपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं। राव नरबीर सिंह लगातार बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का शुभारंभ और उद्घाटन कर रहे हैं।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ने बादशाह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर घोसी में नए बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह बूस्टिंग स्टेशन 15 लाख लीटर क्षमता का है और लगभग 88 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके शुरू होने से गांव में पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सुरेश यादव ने कहा कि उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है।

जलापूर्ति व्यवस्था होगी सशक्त 

उन्होंने कहा कि इस बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण से सिकंदरपुर घोसी के अलावा आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था सशक्त होगी और पानी के दबाव में अभूतपूर्व सुधार आएगा। वर्तमान में क्षेत्र के ऊंचाई वाले भागों में कम दबाव के कारण नागरिकों को परेशानी होती थी। यह परियोजना नागरिकों की पुरानी मांग के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल है। सुरेश यादव ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर भाजपा सरकार की विकास घोषणाओं को पूरा करने के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर काम कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश के विकास में सहयोग कर रहे हैं। राव नरबीर सिंह के इन्हीं अच्छे कार्यों और प्रयासों की बदौलत क्षेत्र की जनता में उनके प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है। सुरेश यादव ने बूस्टिंग सेंटर के लोकार्पण के लिए कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के साथ सिकंदरपुर घोसी सहित क्षेत्र के सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े : Jind News : विवाद सुलझाने में खापों को कानूनी जिम्मा देना सहराणीय कदम : धर्मपाल कंडेला