Gurugram News : प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग: जेपी नड्डा

0
70
Gurugram News : प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग: जेपी नड्डा
गुरुग्राम में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीएम नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली।
  • गुरुग्राम में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में कही यह बात

(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को गुरुग्राम में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। बादशाहपुर के बूथ नंबर-408 में जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

इस कार्यक्रम को लेकर जे.पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट लिखा कि पीएम मोदी जन-जन को एक सूत्र में पिरोने और विकसित भारत निर्माण के लिए मन की बात कार्यक्रम के जरिए संवाद करके लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

आपातकाल के 50 वर्ष में संविधान हत्या दिवस का जिक्र किया और लोकतंत्र सेनानियों का स्मरण किया

आज के संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में नागरिकों के योग के प्रति उत्साह, देश में संचालित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्राओं के पौराणिक महत्व के साथ ही आपातकाल के 50 वर्ष में संविधान हत्या दिवस का जिक्र किया और लोकतंत्र सेनानियों का स्मरण किया। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेघालय व बोडोलैंड में लोगों द्वारा किये जा रहे नवाचार को लेकर प्रेरणास्पद विचार भी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से सांझा किये।

जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ पीएम मोदी के देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत गुरुग्राम स्थित वाटिका चौक में पौधारोपण किया। इस संबंध में भी नड्डा ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए लिखा कि प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं।

यह भी पढ़े : Gurugram News : गुरुग्राम में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, सीएम नायब सैनी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात